सूर्य नारायण के मकर राशि में प्रवेश के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच गंगा में डुबकी लगाई। हरिद्वार में नियत घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ऋषिकेश में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान करके पुण्य अर्जित किया। बृहस्पतिवार 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति के पुण्य काल में लाखों लोग स्नान करेंगे। इस बार मकर संक्रांति का पर्व दो दिन पड़ रहा है।