फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा: हरिद्वार आने के लिए नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़, 2000 वाहनों को वापस लौटाया, तस्वीरें...

Sun, 20 Jun 2021 08:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारसन (रुड़की)
विज्ञापन
1 of 6
नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार आने के लिए नारसन बॉर्डर पहुंचे। इस दौरान बॉर्डर पर तैनात पुलिस ने 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन देखने के बाद ही उन्हें प्रदेश में प्रवेश करने दिया। बिना टेस्ट रिपोर्ट के पहुंचे दो हजार से अधिक वाहनों को वापस लौटा दिया गया। इस बीच यात्रियों की पुलिस से नोकझोंक होती रही।

गंगा दशहरा : कोरोना के चलते हरिद्वार में सांकेतिक स्नान, काफी संख्या में पहुंचे लोग तो हरकी पैड़ी खोली, तस्वीरें

रविवार को हरिद्वार में गंगा दशहरा और सोमवार को निर्जला एकादशी स्नान को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पहले ही बाहरी लोगों के प्रदेश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाजूवद बड़ी संख्या में बाहरी यात्री हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इस दौरान नारसन बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान लंबी लाइन लग गई। भीड़ का आलम यह था कि बॉर्डर पर वाहनों की करीब एक किमी लंबी लाइन लग गई।

इस दौरान पुलिस ने केवल 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन देखने के बाद ही लोगों को प्रदेश में प्रवेश करने दिया, जबकि जो लोग निगेटिव रिपोर्ट लेकर नहीं आए थे, उन्हें वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

2 of 6
नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं बीती रात और सुबह हुई बारिश के चलते नारसन बॉर्डर पर चल रहे कोविड सेंटर पर पानी भर गया। पानी भरने से कोरोना जांच और रजिस्ट्रेशन का काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस बीच एएसडीएम पूरण सिंह राणा ने नारसन बॉर्डर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंगलौर नगर पालिका के कर्मचारियों को संयुक्त जांच चौकी पर भरे पानी को निकालने के आदेश दिए।

4 of 6
नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा और सोमवार को निर्जला एकादशी के लिए देश के अन्य राज्यों से 500 वाहनों में हरिद्वार स्नान करने जा रहे लोगों को पुलिस ने  खानपुर बॉर्डर से बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

5 of 6
नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए बा़ॅर्डर पर सख्ती बरती जा रही है। शनिवार शाम से ही खानपुर-पुरकाजी बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही थीं। सुबह भी बॉर्डर पर जाम की स्थिति देखने काे मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि शनिवार रात को देश के अन्य राज्यों से खानपुर पुरकाजी बॉर्डर पर हरिद्वार जाने के वाले वाहनों की बॉर्डर पर लंबी कतारें लग गई थीं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए आदेश का हवाला देते हुए बॉर्डर से वापस भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें