फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा 2019: आज जाम से बचना है तो मेरठ और दिल्ली के चारधाम यात्री इन मार्गों का लें सहारा

Wed, 12 Jun 2019 08:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार सोमवती अमावस्या पर महाजाम से हुई फजीहत के बाद पुलिस ने गंगा दशहरा के स्नान के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले चारधाम श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गढ़वाल रेंज के आईजी अजय रौतेला ने बाकायदा मंगलवार को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री जाने वाले यात्रियों से यातायात संचालन में सहयोग का अनुरोध किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने से घंटों के जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि यात्रा भी सरल और सुगम हो जाएगी। 

वैकल्पिक मार्ग: 
मेरठ, दिल्ली और एनसीआर के जिन यात्रियों को बदरीनाथ और केदारनाथ जाना है, वे मुजफ्फरनगर, जानसठ, मीरापुर, बिजनौर, कोटद्वार से श्रीनगर होते हुए जा सकते हैं।

4 of 5
गंगोत्री धाम
- मेरठ, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से यमुनोत्री और गंगोत्री जाने वाले यात्री मुजफ्फरनगर से देवबंद, गागलहेड़ी-मिर्जापुर, विकासनगर, यमुना ब्रिज और डामटा होकर जा सकते हैं।  

- मेरठ, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से मसूरी यात्री मुजफ्फरनगर से देवबंद, मोहंड-देहरादून होते हुए मसूरी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ धाम
- चंडीगढ़, पंजाब से यमुनोत्री और गंगोत्री जाने वाले यात्री पांवटा साहिब, विकासनगर-यमुना बिज्र और डामटा होते हुए जा सकते हैं। 
- चंडीगढ़, पंजाब से बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्री पांवटा साहिब, विकासनगर, देहरादून भानियावाला स्थित नटराज चौक से होकर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें