फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से यहां हुआ ऐसा हाल कि झरने और गंगा नदी हो गई 'फ्रीज', तस्वीरें बेहद सुंदर

Wed, 31 Jan 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
snow - फोटो : Dainik jagran
समूचे उत्तर भारत में ठंड का कहर है। लेकिन यहां पारे में ऐसा कहर बरपाया है कि झरने और नदियां 'फ्रीज' हो गई हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
river freeze - फोटो : Dainik jagran
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगा घाटी में दिन ब दिन पारा गिरता जा रहा है। हालांकि यह पर्यटकों को लुभा रहा है, लेकिन स्थानीय लोग ठंड के कहर से परेशान हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
waterfall freeze - फोटो : Dainik jagran
भीषण ठंड के कारण गंगनानी से लेकर गंगोत्री तक कई झरने और नाले पाले से जम गए हैं। इतना ही नहीं गंगा (भागीरथी) के जिस हिस्से में पानी का बहाव कम है वहां भी पानी बर्फ बन रहा है।

 

4 of 7
river freeze
जिले के हर्षिल, धराली व झाला में झरने व छोटी-छोटी नदियां जम गई हैं। बिना बारिश और हिमपात के उत्तरकाशी में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री तक पहुंच रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
winter, cold, snow - फोटो : amar ujala
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर गंगनानी से लेकर गंगोत्री तक ठंड अपने चरम पर है। यहां दिन का अधिकतम तापमान भी 3 से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
Harshil - फोटो : amarujala.
यहां झरने, गंगा में मिलने वाले नाले, गंगा में मिलने वाली छोटी नदियां, हर्षिल हेलीपैड के पास गंगा की एक छोटी धारा भी बर्फ बन चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
winter in uttarakhand - फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों के मुताबिक अभी तक हर्षिल में बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन ठंड बहुत ज्यादा पड़ रही है। गांवों में पाइपों में पानी जम गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें