फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबीर गुलाल से होली खेल बैंड-बाजों के साथ दी गणपति को विदाई, तस्वीरें...

Tue, 05 Sep 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ganesha
अगले बरस तू जल्दी आ, गणपति बप्पा मोरया जैसे जयकारों के साथ ही गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया। 11 दिनों के उत्सव के बाद मंगलवार को पंडाल सूने हो गए। बप्पा की विदाई के समय हर कोई भावुक दिखा। इससे पहले गणपति की भव्य रथयात्रा में अबीर-गुलाल लगाकर सभी श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ganesha
गणपति युवा सेवा समिति मन्नूगंज की ओर से 11 दिन से पंडाल में विराजे बप्पा की मंगलवार को विदाई की गई। इस मौके पर दूध, दही, शहद से बप्पा को स्नान कराया गया। इसके साथ ही लड्डुओं का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

3 of 6
ganesha
​इसके बाद पंडाल से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा मन्नूगंज से तिलक रोड, भंडारी चौक, सब्जी मंडी, पलटन बाजार, तहसील चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पर पहुंचकर संपन्न हुई। वहां से गणेश जी की मूर्ति को हरिद्वार ले जाया गया। जहां विधिवत मूर्ति का विसर्जन किया गया। 

4 of 6
ganesha
यात्रा में अबीर-गुलाल लगाए श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर भजन गाते हुए नाच रहे थे। यात्रा में मेयर विनोद चमोली, पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद अजय सिंघल, अशोक कोहली, अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, सविता ओबराय, मुकेश प्रजापति, योगेंद्र सिंह, रमेश वैद्य, राजीव मल्होत्रा, शांति प्रजापति, ऊषा साहनी, जनक सेठी, गीता रानी प्रजापति, कमला प्रजापति, किरन साहनी, दुर्गा प्रजापति, राधा सती, अनीता प्रजापति, रीतू ओबराय,  आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

5 of 6
ganesha
मोती बाजार युवा समिति की ओर से भी गणपति महोत्सव का समापन कर दिया गया। विसर्जन कार्यक्रम से पहले युवाओं ने एक पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यात्रा मोती बाजार से शुरू होकर धामवाला, सब्जी मंडी, पलटन बाजार होते हुए गांधी रोड पहुंच संपन्न हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ganesha
यहां से मूर्ति को हरिद्वार विसर्जन के लिए ले जाया गया। वहीं यात्रा में श्रद्धालु गुलाल में रंगे थे और भजनों पर झूम रहे थे। यात्रा में तरुण मारवाह, मनीष कुमार, विशाल, दीपक, गौरव मितलेश, वरुण पुंडीर, संदीप, राहुल, सुरेंद्र, राकेश आदि शामिल थे। इसके साथ ही चकराता रोड, बंजारवाला, कारगी रोड, बल्लूपुर, बल्लीवाला, हरिद्वार रोड आदि सहित घरों में विराजे गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालु भावुक दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें