फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2019: राशि के अनुसार घर लाएं बप्पा की मूर्ति और लगाएं भोग, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

Thu, 29 Aug 2019 04:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला
आगामी दो सितंबर को गणेश उत्सव मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर ज्योतिषाचार्यों ने मूर्ति स्थापना भी अलग-अलग राशि के लोगों के लिए भिन्न-भिन्न बताई है। ज्योतिषाचार्य डा. सुशांत राज का कहना है कि यदि लोग अपनी राशि के अनुसार मूर्ति स्थापित करें और उसी के अनुसार भोग लगाएंगे तो उनके जीवन के सारे कष्ट दूर होंगे। आइए जानते हैं किस राशि के लिए कैसे हों गणपति बप्पा... 


इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व् बाधाओं पर विजय पाएं : 2-सितम्बर-2019 (विज्ञापन)  
विज्ञापन

2 of 7
मेष -  बप्पा की पिंक या लाल रंग की मूर्ति घर लाएं। साथ ही लड्डू का भोग लगाएं। इससे नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 
वृश्चिक -  गाढ़े लाल रंग के गणेश जी घर लाएं। नैवेद्य और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने से जीवन की परेशानियां दूर होंगी।
विज्ञापन

3 of 7
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला
वृषभ -  अपने घर हल्के पीले रंग के गणेश जी लाएं और मोदक का भोग लगाएं। इससे घर और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा। 
तुला -  इस राशि वालों को सफेद रंग की गणेश प्रतिमा घर लानी चाहिए। साथ ही पीली रंग की बूंदी से भोग लगाएं। इससे शादीशुदा जीवन सुखी रहेगा।

4 of 7
मिथुन - हल्के हरे रंग की गणेश प्रतिमा को लाएं। मोदक का भोग लगाएं। ऐसा करने से बुद्धि और बल की प्राप्ति होगी।
कन्या - इस राशि वालों को गाढ़े हरे रंग की गणेश प्रतिमा लानी चाहिए। नारंगी रंग के लड्डू का भोग लगाएं। इससे व्यापार में अधिक मुनाफा होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
सिंह - सिंदूरी रंग के गणेश जी लाने चाहिए। पीली बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति को सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क - सफेद रंग के गणेशजी की प्रतिमा लाएं और मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
धनु - पीले रंग की गणेश प्रतिमा लाएं। इसके बाद पीले रंग के फूलों से सजाएं। वहीं पीले रंग के लड्डू से ही भोग लगाएं। इससे पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
कुंभ - गाढ़े नीले रंग की गणेश प्रतिमा को घर लाएं और स्थापित करें। साथ ही नारंगी रंग की बूंदी का भोग लगाएं। इससे जीवन के कष्ट दूर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला
मीन-  गाढ़े पीले रंग के गणेश जी घर लाएं। लाल फूलों से सजाएं और मोदक बनाकर भोग भी लगाएं। इससे रिद्धि- सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मकर- हल्के नीले रंग की गणेश प्रतिमा को घर में स्थापित करें। मोदक का भोग लगाएं। इससे जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें