राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उत्तराखंड में स्वच्छता का महाअभियान चलाया गया। अफसर से लेकर कर्मचारी और युवाओं ने झाड़ू लगाकर हमेशा प्रदेश को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली। तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
gandhi jayanti
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सचिवालय प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने भी झाड़ू उठाई और सफाई में हाथ बंटाए। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी ली गई। सोमवार को सचिवालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सुबह करीब आठ बजे कर्मचारी व अधिकारी सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 7
gandhi jayanti
गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सोमवार को सिटीजन फॉर क्लीन एंड ग्रीन एंबियेंस के सदस्यों ने प्रेमनगर के मुख्य बाजार में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से कूड़ा एकत्रित कर कैंड बोर्ड के डंपिंग ग्राउंड में उसका निस्तारण किया। अभियान में अध्यक्ष आरके हांडा, संस्थापक राम कपूर, अमरनाथ कुमार, राजेश बाली, आलोक आहूजा, अमर सिंह मन्हास, शंभू शुक्ला, संदीप मेहंदीरत्ता, अमित चौधरी, महेंद्र खन्ना, रंदीप वालिया समेत अन्य मौजूद रहे।
4 of 7
gandhi jayanti
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद कर्मियों ने सोमवार को गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर परिसर में सफाई अभियान चलाया। आईडीआईपीटी के कर्मियों ने करीब एक कुंतल जैविक और अजैविक कूड़े का निस्तारण किया। इस अवसर पर नरेंद्र क्वीरियाल, जयपाल सिंह तोमर, एसएस सामंत, योगेंद्र कुमार गंगवार, प्रदीप नेगी, सतीश बहुगुणा, आरप समेवाल, फिरोज खान, विजय प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
gandhi jayanti
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सोमवार को झंडारोहण कर गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य राजेश चंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रविंद्र भट्ट, अनीता सिंह, एसके वर्मा, मनमोहन सिंह, सुनीता, पीके मिश्र, आरपी सुरीरा, सुरेंद्र सिंह गुसाई, विनोद कुमार बिष्ट, एससी लखेड़ा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 7
gandhi jayanti
श्री लक्ष्मण विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज में झंडारोहण कर गांधी व शास्त्री जयंती मनाई। प्रधानाचार्य आरएल गैरोला ने छात्रों से महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर आरएम डबराल, धनंजय उनियाल, अश्वनी चौहान, केसी पांडे, सीमा रावत, निशा, कांता जोशी, ममता, मिथिलेश, दीपक थपलियाल, कमलेश गौड़, योगेश मिश्र, सुनील रावत, संध्या समेत अन्य मौजूद रहे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिवस पर प्रदेश के कांग्रेसजनों ने याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत सभी कांग्रेसजनों ने बापू और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया