फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मुस्लिम युवक को बचाने वाले सिख सब इंस्पेक्टर को मिली धमकी के पीछे है ये सच

Sat, 02 Jun 2018 08:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)
विज्ञापन
gagandeep
विज्ञापन

गर्जिया मंदिर के बाहर मुस्लिम युवक को भीड़ से बचाने वाले सब इंस्पेक्टर गगनदीप के सुर्खियों में आने के बाद अचानक छुट्टी पर चले जाने से तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


हालांकि एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि उसे परेशान न किया जाए। पुलिस ने अपनी ड्यूटी का सही पालन किया है।

पुलिस हर रोज ऐसा करती है और यह क्रम जारी रहेगा। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि पुलिस नियमावली के तहत राजपत्रित अधिकारी ही किसी विषय पर बयान देने के लिए अधिकृत होता है।
 

gagandeep
उपनिरीक्षक गगनदीप के बारे में जानकारी पुलिस अधिकारियों से लेनी चाहिए। दारोगा किसी विषय पर बयान देने के लिए अधिकृत नहीं होता है।

पुलिस महकमा अनुशासन की डोर से बंधा हुआ है। दारोगा को बयान के लिए अनावश्यक परेशान करना ठीक नहीं है।

बता दें कि गर्जिया मंदिर के पास भीड़ के चंगुल से प्रेमी युगल को बचाने के बाद उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह सुर्खियों में आए थे। देश-विदेश की मीडिया ने दरोगा की कर्तव्यनिष्ठा पर तारीफ के पुल बांधे थे। इसके बाद वह अवकाश पर चले गए थे।
 
विज्ञापन

बहन से मिलने के लिए अवकाश पर गए हैं एसआई गगनदीप

gagandeep
गर्जिया प्रकरण में मुस्लिम युवक को बचाने पर हिट हुए रामनगर कोतवाली के एसआई गगनदीप इन दिनों चार दिन के अवकाश पर हैं।

उनके लिए भ्रामक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है कि वह डरकर अचानक भूमिगत हो गये हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।  कोतवाली के एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि नौकरी मे छुट्टी जाना आम बात है।

गगनदीप ने कुछ दिन पूर्व ही अवकाश के लिए आवेदन किया था, क्योंकि इन दिनों उनकी बहन विदेश से जसपुर आई है। इस कारण वह परिजनों से मिलने अवकाश पर गए हैं। गगनदीप के खिलाफ उड़ाई जा रही खबरें केवल अफवाह हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें