चौकी पर बवाल, देखिए पुलिस का 'एक्शन-जैक्सन'
Thu, 11 Dec 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राजधानी दून में शराब के अवैध कारोबार को लेकर दो पक्षों में हुई भिडंत जमकर बवाल हुआ।
चौकी पर बवाल, देखिए पुलिस का 'एक्शन-जैक्सन'
मारपीट में एक युवक का सिर फोड़ने के बाद आरोपियों के हवाई फायरिंग करने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई।
चौकी पर बवाल, देखिए पुलिस का 'एक्शन-जैक्सन'
पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया तो महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। युवकों को हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की गई।
चौकी पर बवाल, देखिए पुलिस का 'एक्शन-जैक्सन'
इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के सामने एक पक्ष की बाइक में आग लगा दी।
चौकी पर बवाल, देखिए पुलिस का 'एक्शन-जैक्सन'
इस बीच घर से शराब की कई बोतलें उठाकर ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।
चौकी पर बवाल, देखिए पुलिस का 'एक्शन-जैक्सन'
उसे चौकी लाया गया, लेकिन वह सिपाही को धक्का देकर भाग लिया।
चौकी पर बवाल, देखिए पुलिस का 'एक्शन-जैक्सन'
पुलिस उसके पीछे दौड़ी तो गली में भगदड़ मच गई। वह तो हाथ नहीं आया, लेकिन पुलिस ने झगड़े के आरोप में दो अन्य युवकों को उठा लिया।
चौकी पर बवाल, देखिए पुलिस का 'एक्शन-जैक्सन'
बाद में इनमें से एक युवक के पक्ष में एकत्र हुई महिलाओं ने चौकी में जमकर हंगामा किया।
चौकी पर बवाल, देखिए पुलिस का 'एक्शन-जैक्सन'
परिजनों का कहना था कि यह युवक बीमार है और झगड़े में वह शामिल नहीं था।
चौकी पर बवाल, देखिए पुलिस का 'एक्शन-जैक्सन'
महिलाओं ने जाम लगाने के साथ पुलिस से धक्कामुक्की की। पुलिस हिरासत से उसे छुड़ाने की कोशिश भी हुई।
चौकी पर बवाल, देखिए पुलिस का 'एक्शन-जैक्सन'
सख्ती के बीच जैसे-तैसे पुलिस दोनों युवकों को चौकी से निकालने में कामयाब हो सकी। सभी तस्वीरें: अनिल डोगरा।