एक ही घर से जब तीन अर्थियां उठीं तो जिसने भी देखा अपनी आंखों के आंसू रोक नहीं पाया।
विज्ञापन
2 of 5
Funeral
शनिवार रामनगर में सड़क दुर्घटना में मृतक नेहरू ग्राम नत्थनपुर देहरादून निवासी मां, बेटा और बहू की रविवार को यहां श्मशान घाट खड़खड़ी में गमगीन माहौल में एक साथ अंत्येष्टि कर दी गई । चिता को मुखाग्नि मृतक के भतीजे ने दी ।
विज्ञापन
3 of 5
Funeral
सड़क दुर्घटना में मृतक हिमांशु असवाल भारतीय जीवन बीमा निगम की लक्सर शाखा में सहायक प्रशासनिक अधिकारी और उनकी पत्नी पूजा हरिद्वार शाखा में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनका निधन शनिवार को पीरूमदारा के हिम्मतपुर के पास कार के पेड़ से टकराने से हो गई थी। दुर्घटना में उनकी मां सरोज बाला का भी निधन हो गया था।
4 of 5
accident
एक ही परिवार के तीन सदस्यों के एक साथ अंतिम संस्कार के समय पूरा माहौल गमगीन था। हर शख्स की आखें नम थीं। शवयात्रा में देहरादून से बड़ी संख्या में उनके आस पड़ोस के लोगों के साथ ईष्ट मित्र तथा भारतीय जीवन बीमा निगम के देहरादून व हरिद्वार के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
इस अवसर पर एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पीके सक्सेना, लक्सर शाखा प्रबंधक अमिता आनंद, देहरादून के सहायक शाखा प्रबंधक संजय कालड़ा, प्रशासनिक अधिकारी एनएम भारद्वाज, हरिद्वार के शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा, गोपाल शरण सिंह, जगदीश पांगती, जितेंद्र, भगवान सिंह बुटेला, डॉ. श्यामपुरी आदि ने श्रद्धांजलि दी।