108 का डीजल हुआ खत्म, ऑटो में भर-भर गए मरीज
Fri, 07 Nov 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड में पंप संचालकों ने प्रदेश की 108 एंबुलेंस सेवा को डीजल देने से इनकार कर दिया है।
108 का डीजल हुआ खत्म, ऑटो में भर-भर गए मरीज
ईंधन न मिलने से प्रदेश में शुक्रवार को इस सेवा की 146 में 36 एंबुलेंस खड़ी हो गईं।
108 का डीजल हुआ खत्म, ऑटो में भर-भर गए मरीज
एंबुलेंस सेवा में ब्रेक लगने के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। कहीं पर मरीज ऑटो से पहुंचे तो कहीं निजी एंबुलेंस सेवाओं की मदद लेनी पड़ी।
108 का डीजल हुआ खत्म, ऑटो में भर-भर गए मरीज
गौरतलब है कि 108 सरकार की फ्री एंबुलेंस सेवा है और ये पूरे प्रदेश में सेवाएं उपलब्ध कराती है।
108 का डीजल हुआ खत्म, ऑटो में भर-भर गए मरीज
शुक्रवार को आपातकालीन काल के 15 मामलों में एंबुलेंस मौके पर नहीं जा सकीं, जबकि दून में पांच एंबुलेंस संचालित नहीं हो पाईं।