फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 24 घंटे इन आठ जिलों में भयंकर पाले और कोहरे की चेतावनी, पड़ेगी हाड़ गलाने वाली ठंड

Sun, 28 Jan 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
पाले से पटे खेत - फोटो : AmarUjala
ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे इन आठ जिलों में पाले और कोहरे की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
प्रदेश में आज कोहरे और पाले का असर बढ़ने की संभावना है। दो मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह-शाम पाला बढ़ने का अनुमान है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला अधिक गिरेगा, जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी होगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
fog - फोटो : self
प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में पिछले एक-दो दिनों से कोहरे का असर बढ़ा है। शुक्रवार और शनिवार को ज्यादातर क्षेत्रों में घना कोहरा रहा। रविवार को इसमें और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के अधिकांश क्षेत्रों में कोहरा बढ़ जाएगा।

4 of 6
- फोटो : Amar Ujala
इससे जहां दृश्यता कम होगी, वहीं ठंड में भी बढ़ोत्तरी होगी। पहाड़ी जिलों विशेषकर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में रात के समय पाला बढ़ जाएगा। ज्यादातर क्षेत्रों में पाले की मात्रा बढ़ने से ठंड में भी खासी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

5 of 6
ठंड में अलाव तापते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय बेहद हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सर्दी हुई जानलेवा
इसके अलावा पूरे प्रदेश में मौसम खुला रहने की संभावना है। दिन में ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली रहेगी। राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम सात डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें