फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2018: यारों ने मेरे वास्ते क्या कुछ नहीं किया... पढ़िए एक बेमिसाल यारी

Sun, 05 Aug 2018 12:00 PM IST
दीपक सिंह नेगी, अमर उजाला, हल्द्धानी
विज्ञापन
1 of 6
friendship day
यारों की ऐसी बेमिसाल यारी के बारे में पढ़कर आपकी आंखें भी भर आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
friendship day 2018 wishes
 खून के रिश्तों और सगे संबंधियों के अलावा भी एक रिश्ता होता है, दोस्ती का रिश्ता, जो अन्य सभी रिश्तों की तरह ही महत्वपूर्ण होता है। कहते हैं कि स्कूल की दोस्ती सबसे अच्छी होती है। टनकपुर में दोस्तों ने अपने बीमार दोस्त का इलाज कराकर उसे नया जीवन दिया।  ‘यारों ने मेरे वास्ते क्या कुछ नहीं किया, सौ बार शुक्रिया, सौ बार शुक्रिया...’ इन दिनों सोशल साइट्स पर फिल्म गबन के इस गीत का रिमिक्स खूब चल रहा है। इस गाने का एक-एक लफ्ज टनकपुर के हयात सिंह के जीवन पर बिल्कुल सटीक बैठता 
विज्ञापन

3 of 6
friendship day
32 वर्षीय हयात दो साल पहले अचानक बीमार पड़ गए। सारी जमा पूंजी इलाज में खर्च हो गई, लेकिन वह ठीक नहीं हुआ और न ही बीमारी का कुछ पता चला। विधवा मां और छोटे भाई ने झाड़-फूंक से लेकर दवा-दारू तक सब किया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। परिवार का भरण-पोषण ही बड़ी मुश्किल से हो रहा था, ऐसे में आगे के उपचार में आर्थिक स्थिति आड़े आ रही थी। इलाज के अभाव में एक साल पहले उसकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि वह बिस्तर से उठने में भी असमर्थ हो गया।

4 of 6
friendship day
हयात के दोस्तों को जब उसकी हालत का पता चला तो उन्होंने उसका हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चेकअप कराया। यहां जांच में पता चला कि हयात को बोन टीबी है और उसकी रीढ़ की हड्डी दो जगह गल गई है। इस पर दोस्तों ने दिल्ली स्थित एम्स के लिए आवेदन किया, लेकिन वहां तीन माह बाद की तारीख मिली। इस पर सभी दोस्तों ने आपस में धन जुटाकर हयात को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

5 of 6
Friendship
यहां आठ घंटे के ऑपरेशन में उसकी रीढ़ की हड्डी के दो खराब कसेरुक इंप्लाट्स से बदले गए। करीब एक माह दिल्ली में उपचार कराने के बाद अब हयात पूरी तरह ठीक है और एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हो गया है। हयात का कहना है कि अगर उसके दोस्त न होते तो शायद वह जिंदा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
friendship
स्कूल के इन साथियों ने साथ दियाः अभिजीत राठौर, अमित रौतेला, अमित सिंह, अनुपमा नेगी, अनुज कुमार, आशीष जोशी, बृजेश खर्कवाल, चंकी चंद, विवेक सिंह अक्षयदीप नरियाल, हुसैन अशरफ, इतिका अग्रवाल, कमल कापड़ी, कुमार करन नेगी, किरन गहतोड़ी, महेश पांडे, मनोज गहतोड़ी, प्रदीप भट्ट, प्रियंका रावत, राहुल देऊपा, राहुल जोशी, रविंद्र चौहान, सीमा पालीवाल, शिवराज सिंह, शोभना गुप्ता, सुमित मेहरोत्रा, सुनील भंडारी, सुनीता भट्ट, सुरेश चंद, विजय जोशी, विनीता पांडे, पारस खर्कवाल, गौरव पंत, पंकज भाकुनी, अमित पंत, संजय सिंह कैड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें