फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से ढक गई देवभूमि की वादियां, तस्वीरें देख खुद को यहां आने से रोक नहीं पाएंगे

Thu, 13 Dec 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
snowfall - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में बुधवार को मौसम की पहली बर्फबारी से ठंडक बढ़ गई है। चार धाम के साथ ही कम ऊंचाई वाले स्थानों पर भी हिमपात हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
snowfall
वहीं, अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार लगभग सभी क्षेत्रों में आज भी बारिश होने का अनुमान है।

 
विज्ञापन

3 of 8
snowfall
साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। ठंड बढ़ने के बावजूद प्रदेश में फिलहाल शीतलहर के हालात नहीं हैं। 

4 of 8
snowfall
बुधवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, औली, गौरसों बुग्याल, नंदा घुंघटी, मलारी, तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र, गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, सुक्की, खरसाली, चौरंगी, राड़ी टॉप, रूपकुंड, वेदनी, आली, बगली, ब्रहमताल समेत सभी ऊंचाई वाले स्थानों पर अच्छी बर्फबारी हुई।

 
विज्ञापन

5 of 8
snowfall
अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तक बर्फ गिरी। खराब मौसम और करीब छह इंच बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम में न्यूनतम तापमान माइनस सात डिग्री तक पहुंच गया, जिसके चलते पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए हैं। हालांकि बर्फबारी के बाद वहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
 
विज्ञापन

6 of 8
snowfall
बर्फबारी और पर्यटकों की आमद से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिलने लगे हैं। वहीं, पर्यटक स्थल मसूरी, धनोल्टी समेत आस-पास के इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ गिरने की सूचना मिलते ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पहुंचने लगे। 
 
विज्ञापन

7 of 8
snowfall
प्रदेश में ठंड भले ही बहुत अधिक बढ़ गई हो लेकिन फिलहाल शीतलहर के आसार नहीं है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम होने की दशा में शीतलहर चलती है। ज्यादातर क्षेत्रों में कोल्ड डे सिचुएशन (सामान्य से कम तापमान) की स्थिति बनी हुई है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
snowfall
दिसंबर शुरूआत में बारिश और बर्फबारी सामान्य घटना है। मौसम केंद्र के अनुसार दिसंबर में निचले इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरती रही है। तापमान में कमी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह स्थिति बनी है। एक-दो दिन में मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें