फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से लकदक चारों धाम, तापमान पहुंचा माइनस, तस्वीरें देख होगा सर्दी का अहसास

Sun, 06 Jan 2019 08:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल
विज्ञापन
1 of 6
snowfall - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मौसम ने करवट बदली और गंगोत्री-यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ धाम में बर्फ से लकदक हो गए हैं, जिससे चारों धामों में तापमान माइनस हो गया है। वहीं केदारनाथ धाम में तीन फीट बर्फ जम गई है, जिससे तापमान माइनस 11 तक लुढ़क गया है।
विज्ञापन

2 of 6
snowfall, Kedarnath
केदारनाथ धाम में पिछले 16 घंटे से तेज बर्फबारी हो रही है। शनिवार शाम पांच बजे तक यहां तीन फीट से अधिक नई बर्फ जम चुकी है। शुक्रवार देर रात से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो शनिवार सुबह होने तक आधा फीट से अधिक जम चुकी थी और शाम होने तक बर्फ करीब तीन फीट से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन

3 of 6
snowfall, Kedarnath
इधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम, चोपता, बनियाकुंड और दुगलबिट्टा में भी अच्छी बर्फबारी हुई है। चमोली जिले में सुबह करीब साढे़ नौ बजे बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, औली, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ और लालमाटी सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हुई, जो पूरे दिन रुक-रुककर होती रही।

4 of 6
snowfall
उधर, रूपकुंड, आली, वेदनी, बगजी, बगुवावासा बर्फ से ढक गए हैं। उधर, केदारनाथ धाम में बर्फबारी से तापमान माइनस 11 तक लुढ़क गया है। वहीं, शनिवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित सभी ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि जिला मुख्यालय सहित निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे।  
विज्ञापन

5 of 6
snowfall
गंगोत्री धाम से सुक्की टॉप क्षेत्र तक सुबह से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे शाम करीब पांच बजे तक सुक्की टॉप में करीब तीन इंच बर्फ जमा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall
वहीं, यमुनोत्री धाम सहित खरसाली गांव, जानकीचट्टी व नारायणपुरी आदि क्षेत्रों में भी सुबह से रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। टिहरी जिले में कड़ाके की ठंड हो रही है, जिससे लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। शनिवार को टिहरी में न्यूनतम तापमान 5.2 और अधिकतम 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें