फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ की सफेद चादर से देवभूमि में दिखे 'जन्नत' से नजारे, पर्यटकों ने ऐसे उठाया लुत्फ, तस्वीरें...

Mon, 07 Jan 2019 09:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
snowfall in uttarakhand
पहाड़ में रविवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। चारों धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ में पौने चार फीट तक नई बर्फ जम चुकी है। धाम में अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम मानइस नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मुनस्यारी में रविवार को हुई बर्फबारी से थामरी कुंड, महेश्वर कुंड, राकस ताल और नंदा कुंड का पानी जम गया। कालामुनि में तीन इंच, बेटुलीधार में दो इंच, खलियाटॉप में छह इंच, मिलम में एक फुट और नागनीधुरा में पांच इंच बर्फ गिरी है।
विज्ञापन

2 of 8
snowfall in uttarakhand
मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चोपता, दुगलबिट्टा और हरियाली डांडा में भी जमकर बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी जिले में समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले गांव बर्फ की आगोश में समा गए हैं। लोग अपने घर गांव में कैद होकर रह गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
snowfall in uttarakhand
तापमान में जबर्दस्त गिरावट के कारण जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फ से ढके यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में पारा माइनस 10 डिग्री पहुंच गया है। दो दिनों से बर्फबारी के चलते सड़कों पर यातायात थमने लगा है। 

4 of 8
snowfall in uttarakhand
सुक्की से आगे सड़क बर्फ से पट जाने के कारण गंगोत्री हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। चमोली जिले में बदरीनाथ धाम में लगभग डेढ़ फीट, हेमकुंड साहिब में तीन फीट और औली में करीब आधा फीट बर्फ जम गई है। 
विज्ञापन

5 of 8
snowfall in uttarakhand
रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, औली, गौरसों बुग्याल, क्वांरीपास, लार्ड कर्जन रोड, नंदा घुंघटी, गौरसौं, पितृधार, वेदनी कुंड, होमकुंड के साथ ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। 
विज्ञापन

6 of 8
snowfall in uttarakhand
घाट विकासखंड के रामणी गांव, निजमूला घाटी के पाणा, ईराणी व झींझी, जोशीमठ क्षेत्र के डुमक, कलगोठ और तपोवन क्षेत्र में सुबह दस बजे तक बर्फबारी हुई। औली में हुई बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
snowfall in uttarakhand
कर्णप्रयाग, गौचर, लंगासू, सिमली, आदिबदरी, गैरसैंण, नारायणबगड़ सहित पिंडर घाटी में रविवार को बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हिमालयी क्षेत्र के गांव वाण, पिनाऊं, हिमनी सहित अन्य गांवों में बर्फबारी का सिलसिला बना रहा।
विज्ञापन

8 of 8
snowfall in uttarakhand
रूपकुंड, वेदनी, आली, बगुवावासा, बगजी पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं। वाण के हीरा बुग्याली, पान सिंह ने बताया कि रविवार को दिन भर गांव में रुक रुक कर बर्फबारी होती रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें