फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े विभागों में सरकारी नौकरी के लिए मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, लेकिन बस ये होंगे पात्र

Tue, 02 May 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
सरकारी नौकरी - फोटो : demo pics
बैंकिंग, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) और रेलवे में जो युवा अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए शानदार मौका है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नौकरी
ऐसे 40 युवक और युवतियों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने एक माह तक निशुल्क प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। सीटें सीमित होने के कारण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश मिलेगा। शिविर आठ मई से शुरू होगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
सरकारी नौकरी - फोटो : amar ujala
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मुफ्त शिक्षण कैंप नेशनल बैंकिंग एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार युवाओं के लिए लगाया जा रहा है।

4 of 6
जाॅब
इंटरमीडिएट और उससे उच्च शिक्षा प्राप्त 18 से 30 वर्ष आयु के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी ही शिविर के पात्र होंगे। सीटों की संख्या बढ़ाई एवं घटाई भी जा सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
फॉर्म
इच्छुक अभ्यर्थी एक मई से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के मॉडल कैरियर सेंटर से निशुल्क आवेदन लेकर भरने के बाद जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरकारी नौकरी
चयनित अभ्यर्थियों की सूची छह मई को शाम चार बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी। आठ मई से एक महीने तक दोपहर तीन बजे से प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। रोजगार मेले, कैरियर काउंसिलिंग की जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें