फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स को सरकार का तोहफा, फ्री में मिलेगी दो लाख के इंश्योरेंस की सुविधा

Wed, 11 Apr 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
इन्स्योरेंश - फोटो : source
कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार ने दो लाख रुपए तक के बीमे की सुविधा मिलेगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
dhan singh rawat - फोटो : amarujala
उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मनाने जा रही है। राज्य के डिग्री कॉलेजों में करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं, जिनको गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे सभी छात्रों का दो लाख रुपये का बीमा कराने की ओर कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
insurance
मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के लीडअप इंडिया मिलेनियम वोटर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रावत ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य के विभागों में रिक्त पड़े पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने कहा कि निकाय और लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम प्रदेशभर में चला रहा है।

4 of 5
लाइफ इंश्योरेंस
इस कार्यक्रम के जरिये नए युवा भाजपा की पद्धति को जान सकेंगे। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि देश के युवा का रुझान भाजपा की ओर है। इस दौरान जिले भर से आए करीब 250 नए युवा मतदाताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhan singh rawat - फोटो : file photo
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नितिन कार्की ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक संजीव आर्य, युवा मोर्चा प्रभारी गौरव पांडे, मनोज जोशी, विकास भगत, दिग्विजय बिष्ट, प्रमोद बोरा, शिप्रा जोशी, पूरन नैनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें