प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना से उत्तराखंड में 3.52 लाख घरों में मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। लेकिन इसके लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
2 of 5
बिजली मिटर
बिजली से वंचित इन घरों में दिसंबर 2018 तक विद्युत कनेक्शन दिए जाने हैं। उत्तराखंड में नौ मार्च से यह योजना शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
नरेंद्र मोदी
सौभाग्य योजना के तहत पूरे देश में मार्च 2019 तक विद्युत से वंचित चार करोड़ घरों में विद्युत संयोजन उपलब्ध कराए जाने हैं। योजना के तहत उत्तराखंड में विद्युत से वंचित 3.52 हजार घर चिह्नित किए गए हैं।
4 of 5
50 rupee
प्रत्येक जिले में प्रभारी मंत्री द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। प्रदेश के सभी बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के एपीएल परिवारों से पांच सौ रुपये संयोजन शुल्क 50 रुपये की दस किस्तों में लिए जाएंगे।
इस संबंध में यूपीसीएल के एसई नरेंद्र सिंह टोलिया ने बताया कि जिले में सौभाग्य योजना के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रुद्रपुर स्थित यूपीसीएल कार्यालय में इसका शुभारंभ होगा। नौ मार्च रुद्रपुर स्थित यूपीसीएल के कार्यालय में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत सौभाग्य योजना का शुभारंभ करेंगे।