तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक ढोंगी बाबा ने ऐसा काम किया कि गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। तस्वीरों में देखें पूरा मामला...
विज्ञापन
तस्वीरें: बाबा ने किया ऐसा काम, जमकर हुई धुनाई
2 of 4
ऋषिकेश के नंदूफार्म क्षेत्र में परचून की दुकान के गल्ले से रुपये उठाकर भाग रहे ढोंगी बाबा को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। हरिद्वार हाईवे के किनारे नंदूफार्म क्षेत्र में 65 वर्षीय धर्मपाल शर्मा की परचून की दुकान है।
विज्ञापन
तस्वीरें: बाबा ने किया ऐसा काम, जमकर हुई धुनाई
3 of 4
बताया जा रहा है कि दोपहर में एक बाबा उनकी दुकान पर आया और खुद को ओघड़ बताते हुए मंदिर में प्रसाद बांटने के लिए दक्षिणा और एक पैकेट घी मांगा। दुकान स्वामी ने काउंटर के पास रखे गल्ले से 10 रुपए निकालकर उसे दिए। जैसे ही घी लेने के लिए काउंटर छोड़कर आगे बढ़े, तभी बाबा गल्ले से नकदी उठाकर भागने लगा।
उसे भागते देख पड़ोसी सुरेंद्र सिंह को शक हुआ, इसी बीच धर्मपाल भी शोर मचाते हुए बाबा के पीछे दौडे़। पड़ोसियों ने ढोंगी बाबा को हरिद्वार बाईपास मार्ग पर विस्थापित खांड गांव में जाकर दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान बूढ़ेनाथ निवासी खड़खड़ी, हरिद्वार के रुप में कराई है।