फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में तबाही के पांच VIDEO: बादल फटा...बह गए गांव के गांव, चारों तरफ मची चीख पुकार; कइयों की मौत

Tue, 05 Aug 2025 06:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarkashi Cloudburst Video: पानी के इस सैलाब में कई गांव के गांव प्रभावित हुए हैं। पानी अपनी ओर आता देख लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
उत्तरकाशी में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी के इस सैलाब में कई गांव के गांव प्रभावित हुए हैं। पानी अपनी ओर आता देख लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी हैं। हादसे के बाद तबाही के कई वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह आपदा कितनी बड़ी और विकराल है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जान बचाकर भागा युवक - फोटो : संवाद
धराली उत्तरकाशी क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का सीएम धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं।

विज्ञापन

3 of 5
बचाव अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हर्षिल में सेना के कैंप के पास तेलगाड़ नाला भी उफान पर आया। सेना का बेस कैंप और  हेलीपैड  तबाह। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया है।

4 of 5
उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाढ़ ने निचले इलाके में भारी तबाही मचाई। यहां कई होटल और घर मलबे में दब गए और कई लोग लापता हैं। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। 

हेल्पलाइन नंबर

- 01374222126
- 222722
- 9456556431


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तरकाशी में फटा बादल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने भारत सरकार को दो एमआई और एक चिनूक हेलिकॉप्टर राहत और बचाव कार्य के लिए देने का अनुरोध किया है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें