तोषी गांव के नरोत्तम सेमवाल, मस्तराम सेमवाल, विपिन रावत और त्रियुगीनारायण के गांव के विनय तिवारी, कुंवर सिंह रावत, प्रदीप घिल्डियाल, निलेश भट्ट, कन्हैया गैरोला और नवीन सेमवाल ने 15 व 16 जुलाई ने दो अलग-अलग टीमों में चार दोस्तों को खोजने के लिए रेस्क्यू किया। ये युवक, तोषी से वासुकीतसाल और गौरीकुंड-खरक-वासुकतीताल ट्रेक पर चार दोस्तों को खोजने टीम के साथ निकले। खड़ी चढ़ाई, वीरान रास्तों से लेकर घने जंगल, गाड-गदेरों को पार करते हुए दो दिन तक लगभग 20 से 35 किमी किमी क्षेत्र को छान मारा।