फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शादी: दुल्हनिया लेकर एक साथ घर लौटी चार भाईयों की बारात, वजह जानकर करेंगे सलाम

Thu, 03 May 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
1 of 5
marriage
गांव का महौल देखने लायक था जब एक साथ चार दुल्हनों ने गृह प्रवेश किया। देखिए...




 
विज्ञापन

2 of 5
marriage
उत्तराखंड के उत्तरकाशी ब्लॉक के तीयां गांव में चार सगे भाइयों की दुल्हन एक साथ घर में आई। रवाईं घाटी के कुछ गांवों में सामूहिक विवाह की प्रथा पहले से रही है, लेकिन यह पहला अवसर है जब चार सगे भाइयों की एक साथ शादी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
marriage
तीयां की संकली देवी ने चारों बेटों का विवाह एक साथ करके रवाईं घाटी की परंपरा को जिंदा रखने के साथ ही शादी पर अलग-अलग समय पर होने वाले खर्चे को भी बचाया है। स्व. रामचंद्र बहुगुणा के बड़े बेटे ब्रह्मानंद एवं शर्मानंद ने बताया कि सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर उनके चार भाई विशालमणि, नरेश, बृजमोहन एवं सुरेश का सामूहिक विवाह कराया गया।

4 of 5
barat
बृजमोहन (शिक्षक) की शादी गुंदियाटगांव की अरुणा, सुरेश (आईटीबीपी जवान) की शादी लाखामंडल की अनीता, नरेश (प्राइवेट नौकरी) की शादी पुरोला की रोहिणी व विशालमणि (होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षित) की शादी खमुंडी मल्ली गांव की स्मिता से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक साथ घर में चार बहुओं के गृह प्रवेश से संकली देवी काफी खुश है। उन्होंने कहा कि परिवार की ताकत उनके घर के सदस्यों की एकता पर टिकी है। विवाह एक पवित्र बंधन है, जिसमें दिखावे की कोई जगह नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें