फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों नैनीताल में नहीं ठहरते विदेशी सैलानी, ये है वजह

Sun, 22 Nov 2015 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
झीलों की नगरी नैनाताल आने वाले विदेशी पर्यटक होटलों में नहीं ठहर सकते हैं। बात थोड़ी अजीब है लेकिन बिल्कुल सच है। जानिए इसके पीछे क्या है वजह...
विज्ञापन

आखिर क्यों नैनीताल में नहीं ठहरते विदेशी सैलानी, ये है वजह

2 of 10
नैनीताल में इन दिनों विदेशी पर्यटकों का सीजन चल रहा है। विभिन्न स्थानों पर विदेशी पर्यटक नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

आखिर क्यों नैनीताल में नहीं ठहरते विदेशी सैलानी, ये है वजह

3 of 10
यहां अमूमन नवंबर से फरवरी तक ही विदेशी पर्यटक आते हैं, पर आश्चर्य की बात यह है कि नैनीताल के नब्बे फीसदी से अधिक होटलों में विदेशी पर्यटक नहीं ठहर सकते हैं।

आखिर क्यों नैनीताल में नहीं ठहरते विदेशी सैलानी, ये है वजह

4 of 10
देश में कहीं भी विदेशी पर्यटकों के ठहरने पर संबंधित होटल को फॉर्म सी में जानकारी भरकर स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में देनी होती है। इसके बगैर वे विदेशी पर्यटकों को नहीं ठहरा सकते।
विज्ञापन

आखिर क्यों नैनीताल में नहीं ठहरते विदेशी सैलानी, ये है वजह

5 of 10
जनवरी 2015 से केंद्र सरकार ने सी फॉर्म की मैनुअल व्यवस्था को समाप्त करके इसे आवश्यक रूप से ऑनलाइन कर दिया था। होटल करोबारी इस व्यवस्था को अपनाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

आखिर क्यों नैनीताल में नहीं ठहरते विदेशी सैलानी, ये है वजह

6 of 10
यहां के चुनिंदा नामी होटलों को छोड़कर किसी भी अन्य होटल ने यह व्यवस्था लागू नहीं की है। कई मौकों पर विदेशी पर्यटकों को कमरे के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

आखिर क्यों नैनीताल में नहीं ठहरते विदेशी सैलानी, ये है वजह

7 of 10
बीते दिनों नीदरलैंड निवासी प्रख्यात हिंदी कवियित्री पुष्पिता अवस्थी को अपने पति के साथ यहां आने पर लगभग डेढ़ दर्जन होटलों का चक्कर लगाकर कमरा न मिलने के कारण रुद्रपुर जाकर रहना पड़ा था।

आखिर क्यों नैनीताल में नहीं ठहरते विदेशी सैलानी, ये है वजह

8 of 10
होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शाह का कहना है कि कानूनी पचड़ों की डर से भी कई बार होटल कारोबारी विदेशी पर्यटकों को कमरा नहीं देते हैं।

आखिर क्यों नैनीताल में नहीं ठहरते विदेशी सैलानी, ये है वजह

9 of 10
अलका होटल के वेद साह का कहना है कि उन्होंने जनवरी से ही यह व्यवस्था अपना ली थी। उनके अनुसार ऑनलाइन सी फार्म भरना मैनुअल से ज्यादा आसान है।
विज्ञापन

आखिर क्यों नैनीताल में नहीं ठहरते विदेशी सैलानी, ये है वजह

10 of 10
वेद के मुताबिक नैनीताल में प्रतिवर्ष चार से पांच हजार विदेशी पर्यटक आते हैं। इनमें अधिकांश इंग्लैंड और अमेरिका के होते हैं। इसके अलावा मनु महारानी, आरिफ कासल, विक्रम विंटेज, शेरवानी, हिलटॉप सहित नगर में कुछ होटल इन पर्यटकों को ठहरा रहे हैं। (स्टोरीः गिरीश रंजन तिवारी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें