फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! यहां पड़ने वाला है भयंकर कोहरा और पाला, पारा गिरने से बढ़ेगी ठिठुरने वाली ठंड

Tue, 16 Jan 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
पाले से पटे खेत - फोटो : AmarUjala
ठंड का असर अभी कम नहीं होने वाला है। मौसम विभाग ने यहां भयंकर कोहरे और पाले की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

2 of 6
fog
सोमवार को पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रहा जबकि मुनस्यारी में एक बार फिर से पारा गिरने लगा है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया।  मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में तो तेजी से सुधार आ रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
बुधवार रात इतना ज्यादा कोहरा रहा कि वाहनों की सिर्फ लाइटें ही दिखीं। - फोटो : Amar Ujala
इसकी मुख्य वजह यह है कि रात के समय आसमान साफ रहने से पाला ज्यादा मात्रा में गिर रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार बनी रहेगी। फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सूखी ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
 

4 of 6
जिला मुख्यालय में पिछले कई दिनों से साफ धूप निखरने से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इस बीच घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय लगने वाले कोहरे से आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है। थल, मुवानी, नाचनी, जौलजीबी, घाट में सुबह कई घंटे तक कोहरा छा जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
सर्दी हुई जानलेवा
वहीं, देहरादून में सुबह और शाम को तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गई है। विशेषकर शाम को सूरज ढलने के बाद एकाएक ठंड हो रही है। अगले कुछ दिन शाम को ठंड का यह दौर बना रहेगा। हालांकि, दिन के समय अच्छी धूप खिलेगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। पिछले काफी दिनों से राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में रात को पारा छह डिग्री तक जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
 विशेषकर शाम चार-पांच बजे के बाद ठंड तेजी से बढ़ रही है। देर रात तक ठंड चरम पर पहुंच जा रही है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा भी बढ़ रहा है। सोमवार को दून के कई क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। रात को तापमान कम होने से ठंडक ज्यादा होगी। हालांकि, अगले कुछ दिन बारिश की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें