भारी बारिश से कोटद्वार भाबर क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर आने से इसके तटवर्ती इलाकों में लोग सहमे रहे। पनियाली गदेरे के उफान से गबर सिंह कैंप और कौड़िया के घरों में गदेरे का पानी घुस गया। लोग मूसलाधार बारिश में घरों से निकलकर छत पर आ गए। घर में करीब दो फीट तक भरे मलबे में लोगों का सारा सामान खराब हो गया है। वहीं, करीब आठ घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण करीब 200 घरों में पानी घुसा है। दो कारों के भी बहकर शहर में आई हैं। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंचकर लोगोें को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह रही है। वहीं, खोह नदी और पनियाली गदेरे के किनारे से घरों को खाली कराया।
उत्तराखंड में बारिश का कहर: पहाड़ से मैदान तक बरसी आफत, कई लोग बहे, भवन हुए ध्वस्त, तबाही बयां करती तस्वीरें
पार्षद सुभाष पांडे ने बताया कि कौड़िया में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। लोगों को घरों से बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। उधर, सेना के गबर सिंह कैंप में पनियाली गदेरे का पानी घुसने से भारी नुकसान होने की आशंका है।