बाढ़ के कहर से लक्सर और खानपुर क्षेत्र में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव और राहत कार्य के लिए पुलिस, आर्मी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 16 टीमें लगाई हैैं। जबकि हेलिकॉप्टर से लगातार राहत सामग्री पहुंचाने काम जारी है।लक्सर और खानपुर में बाढ़ ने लगातार कहर बरपा रखा है। जिससे जनहानि भी हुई है।
जिलाधिकारी की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि बाढ़ के चलते लक्सर के ग्राम हबीबपपुर कुंडी में सतपाल, ग्राम बसेडी खादर में वाल्मीकि कॉलोनी निवासी अजय कुमार की डूबने से मौत हुई है। जबकि तहसील रुडकी में सात वर्षीय अलीउसा की दीवार गिरने से मौत हुई है।
वहीं लक्सर के रायसी के पास नदी में पैर फिसलने से 18 साल के युवक की मौत हुई है। बताया कि बीईजी से 77 जवान और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की कुल 16 टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा आपदा मित्र ग्रामीण, स्वयंसेवकों, सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है। बताया कि हरिद्वार से अब तक हेलीकॉप्टर से दस चक्करों के जरिए राहत सामग्री भी भेजी गई है।