उत्तराखंड: काशीपुर में बाढ़ से मची तबाही, जलमग्न हो गया पूरा गांव, तस्वीरें...
Sat, 05 Aug 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते रामनगर के ढेला बैराज से पानी छोड़ने के कारण काशीपुर में बाढ़ आ गई। तस्वीरें देखकर आप भी सहम जाएंगे।
flood
पानी के अधिक बहाव के कारण कई बस्तियां जलमग्न हो गईं और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा।
flood
रामनगर के मालधनचौड़ स्थित ढेला बैराज से शनिवार रात छोड़े गए 35 हजार क्यूसेक पानी से नदी में बाढ़ आ गई।
flood
इससे काशीपुर में सैकड़ों एकड़ भूमि में खड़ी फसलें डूब गईं और आधा दर्जन बस्तियों में बाढ़ आ गई।
flood
कई बच्चे डूबने से बाल-बाल बचे। बस्तियों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।