फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: मुनस्यारी में दिखा आपदा जैसा नजारा, धराशायी हुए आशियानें, तस्वीरों में भयावह मंजर...

Sun, 19 Jul 2020 12:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश खूब कहर बरपा रही है। मुनस्यारी और धारचूला में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में आपदा जैसा नजारा दिखा। बारिश का ऐसा रूप देख ग्रामीण खौफ में हैं। वहीं, चीन सीमा से भी संपर्क कट चुका है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर रात को मुनस्यारी और धारचूला में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान बारिश के बाद छोरीबगड़ और भूकटाव होने से कई मकान बह गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस दौरान चार परिवारों के मवेशी पानी के तेज बहाव में बह गए। थल- मुनस्यारी, टनकपुर- तवाघाट हाईवे मलबा आने से बंद है। चीन सीमा का संपर्क कट चुका है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी के बलोटा गांव में लोगों के घरों में बारिश का पानी और मलबा घुसा गया। जिसके कारण लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा और फसलें भी तबाह हो गई। इसके चलते ग्रामीणों को पूरी रात सड़क पर बितानी पड़ी। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
तहसील बंगापानी के छोरीबगड़ में कई मकानों पर अभी भी खतरा बना हुआ है। टीआरसी भवन भी खतरे की जद में है। जमीन का कटाव भी लगातार हो रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी जौलजीबी मार्ग पर दरांती के पास बना बीआरओ का पुल भी बारिश के पानी में बह गया है। उधर, मुनस्यारी के ही धापा में पांच साल का बच्चा भी पानी में बह गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लगातार बारिश के कारण काली और गोरी नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। दोनों ही नदियां चेतावनी के निशान के करीब बह रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें