बताया जा रहा है कि एक ही गांव कजासू के ये लोग बाजार खरीदारी करने गए थे। बाजार से लौटते वक्त कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में सोहन सिंह (45), सुरेंद्र सिंह (72), नंदन सिंह (75), हीमा देवी (34) और बिंदू देवी (35) की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से देर रात तक सभी शवों को खाई से निकाला।