फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी करने गए थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, फिर एक साथ जली पांच चिताएं, तस्वीरें...

Wed, 23 Oct 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, कर्णप्रयाग(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली में कर्णप्रयाग-कुजासू मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में मारे गए पांचों लोगों का मंगलवार को अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर अलकनंदा नदी के किनारे कर दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि एक ही गांव कजासू के ये लोग बाजार खरीदारी करने गए थे। बाजार से लौटते वक्त कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में सोहन सिंह (45), सुरेंद्र सिंह (72), नंदन सिंह (75), हीमा देवी (34) और बिंदू देवी (35) की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से देर रात तक सभी शवों को खाई से निकाला।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में पांच लोगों की मौत होने से कुजासू (पोखरी) गांव में मातम छाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। मंगलवार को कुजासू सहित आसपास के गांवों से आए लोगों ने मृतकों को नम आंखों से विदाई दी। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गांव के पूर्व प्रधान शिवराज राणा और दर्शन सिंह का कहना है कि यदि घटना की जानकारी समय पर मिलती तो कुछ जानें बचाई जा सकती थी। मृतक सोहन सिंह अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मृतक सुरेंद्र सिंह का एक बेटा फौज में है और दूसरे बेटे की गत वर्ष ही इसी मार्ग पर हुए कार हादसे में मौत हो चुकी है। हीमा देवी के भी दो बेटे और एक बेटी है। जबकि बिंदू देवी अपने पीछे नौ साल का बेटा और सात साल की बेटी को रोते बिलखते छोड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें