देहरादून की सड़कों पर सुबह-सुबह म्यूजिक, मस्ती के साथ ऐसा स्ट्रीट डांस आपने कभी नहीं देखा होगा। तस्वीरें...
विज्ञापन
ऐसा स्ट्रीट डांस जिसमें फन भी फिटनेस भी, तस्वीरें
2 of 6
बच्चे तो बच्चे बड़े भी इसका लुत्फ उठाते दिखाई दिए। खिलाड़ियों ने सड़क को ही खेल मैदान बनाया हुआ था, म्यूजिक बैंड और डांस ग्रुप ने युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्डी निशानेबाज जसपाल राणा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
ऐसा स्ट्रीट डांस जिसमें फन भी फिटनेस भी, तस्वीरें
3 of 6
आर-स्ट्रीट ... रहे वही सोच नई.. के तहत सुबह 6 बजे से देहरादून के घंटाघर पर खिलाड़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। घंटाघर से एस्लेहॉल और ग्लोब चौक तक चार स्टेज बनाए गए थे। घंटाघर से गांधी पार्क तक तीन स्टेज थे। जिसमें एक पर योगा और एक पर ऐरोबिक्स का प्रदर्शन किया गया।
ऐसा स्ट्रीट डांस जिसमें फन भी फिटनेस भी, तस्वीरें
4 of 6
एस्लेहॉल से कनक चौक की ओर बैडमिंटन के नेट सड़क पर लगे हुए थे, जहां जिला खेल कार्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करने के साथ ही लोगों को मैदान में उतरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
ऐसा स्ट्रीट डांस जिसमें फन भी फिटनेस भी, तस्वीरें
5 of 6
इस दौरान म्यूजिक की धुनों पर खिलाड़ी और अन्य लोग ऐरोबिक्स में मस्त दिखे। गांधी पार्क से ग्लोब चौक तक दूसरा जोन फ्री जोन था, जहां यति स्केट्स के संचालक अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में करीब 30 स्केटर्स ने अपने पैरों का जलवा सड़क पर दिखाया।