फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद आई पहली सेलरी तो बैंकों में हुआ बुरा हाल, तस्वीरें

Thu, 01 Dec 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Que at bank - फोटो : AmarUjala
500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार कर्मचारियों के खाते में सेलरी आई तो बैंकों में भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों में करेंसी नहीं होने के चलते तनख्वाह के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 7
Que at bank - फोटो : AmarUjala
देहरादून में दोपहर में करेंसी पहुंचने के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को कैश दिया। पीएनबी ने बैंक से कैश बांटा, जबकि भारतीय स्टेट बैंक में एटीएम और शाखाओं पर कैश दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
Que at bank - फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार सुबह खाते में तनख्वाह आने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने बैंक के साथ ही एटीएम से नगदी लेने पहुंचे। एसबीआई में बैंक और एटीएम से धनराशि दी गई। इसके चलते ज्यादातर शाखाओं में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। एटीएम में भी पैसा निकालने के लिए लोग लाइन लगाकर खड़े रहे। जबकि, पीएनबी में सुबह के समय कैश नहीं होने के चलते ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा।

4 of 7
Que at bank - फोटो : AmarUjala
हालांकि, एटीएम में पैसा उपलब्ध होने के चलते लोगों को कुछ राहत मिली। दोपहर में पीएनबी देहरादून की शाखाओं के लिए 31 करोड़, ऋषिकेश एवं नई टिहरी शाखाओं के लिए 31 करोड़ रुपये और हरिद्वार के लिए भी धनराशि पहुंची।
विज्ञापन

5 of 7
Que at bank - फोटो : AmarUjala
एटीएम में पहले से ही नोट उपलब्ध होने के कारण नई धनराशि शाखाओं के जरिये ही बांटी गई। वहीं, कुछ शाखाओं में सभी ग्राहकों को 10-10 हजार रुपये की धनराशि दी गई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि सभी ग्राहकों को जरूरत के लिए धनराशि उपलब्ध हो सके, इसलिए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

6 of 7
Que at bank - फोटो : AmarUjala
विशेष जरूरत वाले ग्राहकों को तय अधिकतम सीमा में धनराशि दी जा रही है। उधर, एसबीआई वीरपुर शाखा में करेंसी के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ग्राहकों ने बताया कि बैंक में करेंसी की कमी बताकर उन्हें बार-बार लौटाया जा रहा है। लंबा इंतजार करने के बाद भी तय सीमा में धनराशि नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Que at bank - फोटो : AmarUjala
हर ग्राहक को 10-10 हजार
पंजाब नेशनल बैंक ने समस्या देखते हुए प्रत्येक ग्राहक को 10-10 हजार रुपये ही दिए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि ऐसा करने का उद्देश्य अधिकतम लोगों को धनराशि उपलब्ध कराना है। रिजर्व बैंक ने 24 हजार की सीमा तय की है, लेकिन कैश उपलब्ध नहीं होने से बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें