वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
गर्दन, पेट और छाती के पास लगीं गोलियां
फायरिंग के दौरान विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी हैं। इनमें एक गोली उसकी गर्दन के समीप, शरीर के दाहिने हिस्से में पेट और छाती के समीप, तीसरी गोली उसके हाथ को चीरते हुए हड्डी को तोड़ते हुए निकल गई है। गर्दन और पेट के पास लगी गोलियों के शरीर के भीतर ही होने की जानकारी है। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। त्यागी को लक्सर सीएचसी से हरिद्वार जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।