firing
- फोटो : photo/Yasin Ansari
ग्रामीणों ने दोनों में बीच-बचाव करा दिया। इस बीच गुरपाल ने तीन राउंड गोलियां चला दीं, जिससे पेट में गोली लगने से ज्ञान सिंह घायल हो गया। यह देख ज्ञान सिंह पक्ष के लोगों ने गुरपाल को पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगाई, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने ज्ञान सिंह को तत्काल नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति देख भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया।