फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर थी बारात, तभी आग से जलकर सब कुछ हो गया बर्बाद, लड़के वालों ने कायम कर दी मिसाल

Sun, 06 May 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
1 of 5
marriage in khatima
शादी समारोह के दौरान घर में आग लग गई और सब कुछ जलकर राख हो गया। लेकिन इस दौरान लड़के वालों ने जो किया उसे जानकर आप भी फर्क करेंगे। उत्तर प्रदेश सीमा से लगे मेहरबान नगर में शादी समारोह के दौरान खाना बनाते समय शादी वाले घर में आग लग गई। आग ने पांच अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। इससे दहेज के सामान के साथ ही लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन

2 of 5
marriage in khatima
खटीमा से करीब 25 किलोमीटर दूर यूपी सीमा पर स्थित मेहरबान नगर में गोविंद की बेटी अंजू की शादी थी और घर में बारात आई थी। पंडाल के पास ही खाना बन रहा था। बुधवार करीब साढ़े 12 बजे गोविंद के घर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पंडाल में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते गोविंद का घर और दहेज का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि जब तक लोग आग बुझाना शुरू करते आग ने मोहन प्रसाद, राहुल, वीरपाल और वीरेंद्र के घरों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

3 of 5
marriage in khatima
ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना तत्काल फायर ब्रिग्रेड को दी लेकिन गांव की दूरी अधिक होने के कारण फायर ब्रिग्रेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। अग्निकांड से प्रभावित गोविंद, मोहन प्रसाद और राहुल भाई हैं। मेहरबान नगर में आग लगने की खबर मिलते ही तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट हल्का पटवारी के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

4 of 5
marriage in khatima
अग्निकांड के बाद गोविंद को बेटी की शादी की चिंता सता रही थी। वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे। इस दौरान वर पक्ष ने कन्या पक्ष का भरपूर साथ दिया। वह बिना कुछ लिए ही शादी को तैयार हो गए। इसके बाद शादी की सारी रस्में पूरी कर वर पक्ष दुल्हन संग बारात लेकर लौटे। वहीं शादी में शिरकत करने वाले लोगों ने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
marriage in khatima
जादोपुर निवासी कनाडा में रह रहे सन्नी सिंह ने सरकारी समिति कंचनपुरी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह पप्पू को घटनास्थल पर भेजकर सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने अधिक नुकसान वाले तीन परिवारों को 10-10 हजार रुपये के साथ ही दहेज का सामान दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को पैसे पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें