हरिद्वार के शास्त्री नगर में हुए दोहरे नृशंस हत्याकांड के बाद ज्वालापुर की गुस्साई जनता सड़क पर उतर आई और इंसाफ की मांग के साथ कई घंटों तक बवाल काटा। तस्वीरें...
विज्ञापन
PICS: इंसाफ के लिए पुलिस और जनता के बीच जोरदार 'जंग'
2 of 7
दोहरे हत्याकांड से गुस्साई भीड़ ने रविवार सुबह कोतवाली ज्वालापुर के ठीक सामने हरिद्वार-ज्वालापुर मुख्य मार्ग जाम करने के बाद जमकर बवाल काटा। आक्रोशित भीड़ से पुलिस से जमकर धक्का मुक्की-नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन
PICS: इंसाफ के लिए पुलिस और जनता के बीच जोरदार 'जंग'
3 of 7
नगर विधायक मदन कौशिक की अगुवाई में कोतवाली कैंपस में आक्रोशित भीड़ धरने पर बैठ गई। करीब तीन घंटे तक चले बवाल के बाद आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल के आरोपियों के 24 घंटे में गिरफ्तारी, पांच-पांच लाख मुआवजा, परिवार के सदस्य के प्राइवेट नौकरी देने के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई।
PICS: इंसाफ के लिए पुलिस और जनता के बीच जोरदार 'जंग'
4 of 7
इससे पहले दिन भर ज्वालापुर में बैचेनी का आलम रहा। शनिवार की रात शास्त्री नगर में भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष कार्तिक शिवा, उसके दोस्त पंकज कुमार एवं बंटी उर्फ रोहित पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए गए थे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने कार्तिक शिवा एवं पंकज को मृत घोषित कर दिया था जबकि रोहित को हायर सेंटर रेफर किया था।
विज्ञापन
PICS: इंसाफ के लिए पुलिस और जनता के बीच जोरदार 'जंग'
5 of 7
हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप शास्त्री नगर मे एमके रेफ्रीजरेशन के स्वामी महेश मेहता, उसके पुत्र आशीष मेहता, छोटे बेटे चिन्नू, परिचित अरुण पुत्र छत्रपाल एवं सचिन पुत्र रमेश पर लगा था। मामूली विवाद में नृंशस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
PICS: इंसाफ के लिए पुलिस और जनता के बीच जोरदार 'जंग'
6 of 7
शनिवार को देर रात ही पुलिस ने आरोपी महेश मेहता को हिरासत में ले लिया था जबकि उसके पुत्र एवं अन्य दो आरोपी अब भी पकड़ से बाहर हैं।
PICS: इंसाफ के लिए पुलिस और जनता के बीच जोरदार 'जंग'
7 of 7
देर रात पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को सुबह छह बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था। लेकिन सुबह छह बजे तक गिरफ्तारी न होने पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फिर भड़क उठा।