फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, शराब के ठेकों के विरोध में पुलिस से कैसे भिड़ी महिलाएं

Tue, 09 May 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
थानों रोड से शराब ठेका हटाने को लेकर आंदोलनरत महिलाओं ने सोमवार को ठेके पर पथराव कर दिया। पथराव रोकने पहुंची महिला पुलिस कर्मियों और आंदोलनकारी महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। 
विज्ञापन

2 of 6
आरोप है कि महिलाओं ने पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ी और उनके मोबाइल लूट लिए। पुलिस कर्मियों ने लाठी भांजकर प्रदर्शनकारी महिलाओं को खदेड़ा। लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
देर रात तक रायपुर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी थी। रायपुर थाना क्षेत्र स्पोर्ट्स कॉलेज के पास खोले गए शराब ठेके का क्षेत्र की महिलाएं कई दिन से विरोध कर रही हैं। 

4 of 6
सोमवार को ग्राम पंचायत साडा सरोला की महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पथराव करने पर महिलाओं की महिला पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। 
विज्ञापन

5 of 6
मामला बढ़ने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। उधर, महिलाओं का कहना है कि जिस जगह दुकान खोली गई है वहां से चंद कदम पर स्पोर्ट्स कॉलेज है। दूसरी ओर आवासीय कॉलोनी, मंदिर और स्कूल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साथ ही पास में ही जंगल होेने से अपराध की संभावना भी बनी रहेगी। इस संबंध में महिलाओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी ज्ञापन भेजा है। उन्होंने महिलाओं सहित अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें