राजकीय इंटर कालेज मोरी में खेल-खेल में दो छात्रों के बीच हुई लड़ाई में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण एक छात्र की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को मोरी ब्लॉक मुख्यालय पर बाजार बंद एवं चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपी नाबालिग छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन यह छात्र दूसरे समुदाय का होने के कारण यहां माहौल तनावपूर्ण है।