फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

Mon, 21 Dec 2015 08:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
हरिद्वार जिले के लक्सर में पंचायत चुनाव के मतदान से एक दिन पहले दलित महिलाओं की ओर से विवादित भूखंड पर रातोंरात स्थापित की गई अंबेडकर मूर्ति हटवाने गई पुलिस और लोगों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। तस्वीरें...
विज्ञापन

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

2 of 10
मूर्ति हटवाने गई पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली। पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को लाठी डंडों और पत्थरों से लैस ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

3 of 10
कई घंटे चले बवाल में भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया और कई राउंड हवाई फायरिंग किया। जिसमें दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी और करीब 45 से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए। इनमें से छह महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

4 of 10
घरों में दबिश देकर कई महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने मूर्ति को हटवा दिया। लक्सर गांव में मुख्य मार्ग के समीप करीब एक बीघा के विवादित भूखंड पर दलित महिलाओं ने शनिवार की रात करीब दो बजे अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी।
विज्ञापन

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

5 of 10
इस भूखंड पर मालिकाना हक को लेकर नगर पंचायत और एक स्थानीय व्यक्ति के बीच का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। रविवार सुबह करीब नौ बजे सैकड़ों महिलाएं यहां पूजा-अर्चना के लिए एकत्र हो गई। जिस पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एससी जोशी और लक्सर निवासी चांदमल ने कोतवाली में तहरीर देकर मूर्ति हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

6 of 10
सीओ आरएस टोलिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाते हुए वहां से हटने के लिए कहा। लेकिन, महिलाओं और ग्रामीणों ने लाठी डंडों और पत्थरों से पुलिस पर हमला बोल दिया और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

7 of 10
पुलिसकर्मियों को बमुश्किल जान बचाकर भागना पड़ा।

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

8 of 10
इसके बाद एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, एसडीएम मोहम्मद नासिर, सीओ कुलदीप असवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ना का प्रयास किया। लेकिन, यहां फिर से ग्रामीण सामने आ गए और पथराव शुरू कर दिया।

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

9 of 10
करीब एक घंटे तक चले बवाल के दौरान पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया और कई राउंड हवाई फायरिंग कर उपद्रवियों को तितर बितर किया।
विज्ञापन

PIX: उत्तराखंड में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर खूनी बवाल, कई घायल

10 of 10
दोपहर करीब सवा दो बजे मौके से मूर्ति हटाई गई। पुलिस ने गांव में दबिश देकर 12 से अधिक महिला पुरुषों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें