सुपर डांसर चैप्टर-3
अक्षित को सोनी टीवी में प्रसारित होने वाले सुपर डांसर चैप्टर तीन में मौका मिला तो आर्थिक समस्या आड़े आ गई। हालांकि राजन ने बेटे की खुशी के लिए अपनी आजीविका का एकमात्र साधन दांव पर लगा दिया और ई-रिक्शा की बैटरी बेच दी। इसके बाद राजन ने केबल ऑपरेटर का काम शुरू करके किसी तरह परिवार को संभाला।