साहब! हमें दरिंदे पिता से बचा लो। वह हमें रोजाना मारते-पीटते हैं। इतना ही नहीं दांतों से भी काटते हैं। काश, हमारी मां जिंदा होती तो शायद ऐसा न होता। अब आप ही हमें बचा सकते हैं। वरना हम मर जाएंगे...।
विज्ञापन
2 of 8
father molested his son and daughter
यह शब्द शनिवार को पड़ोसियों के साथ कोतवाली पहुंचे रुषाफार्म, गुमानीवाला के दो मासूमो के हैं। जो अपने पिता द्वारा रोजाना मारपीट की घटना से आजिज आ चुके थे।
विज्ञापन
3 of 8
father molested his son and daughter
वहीं, पुलिस ने उचित कार्रवाई के लिए मामला परिवार न्यायालय में ले जाने की सलाह दी है।
4 of 8
father molested his son and daughter
शनिवार की सुबह बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रुषाफार्म, गुमानीवाला निवासी एक व्यक्ति आए दिन अपनी 13 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे को बेवजह मारता-पीटता है।
विज्ञापन
5 of 8
father molested his son and daughter
उन्होंने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को दरिंदगी की हद ही पार कर दी। पीटने के बाद उसने बच्चों को दांत से काटा। बच्चों ने बताया कि बचपन में बीमारी के चलते उनकी मां का निधन हो गया था।
विज्ञापन
6 of 8
father molested his son and daughter
रिश्तेदारों का भी घर आना-जाना नहीं है। बताया कि पिता की संयुक्त रोटेशन यात्रा बस अड्डे में दुकान है।
विज्ञापन
7 of 8
father molested his son and daughter
इस दौरान पड़ोसी पिंकी गुसाईं, मनीषा पंवार, दिल देवी, देवेंद्र बेलवाल, उत्तम सिंह ने पुलिस से पीड़ित बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही मामला परिवार कोर्ट में ले जाने की सलाह दी। यहां बता दें कि पिछले महीने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 151 की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा था।