एक तरफ प्रधानमंत्री ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, कलियर में एक शख्स ने द्वेषवश महज तीन माह की अपनी बेटी की हत्या कर दी। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने ये खतरनाक कदम इसलिए उठाया है कि उसकी पत्नी सौतेले बच्चों से दुर्व्यवहार करती थी। पत्नी से बदला लेने के लिए व्यक्ति ने तनाव में आकर उसने मासूम को गंगनहर में फेंक दिया।