रविवार को देहरादून में बारिश का कहर इस कदर बरपा की एक पिता के सारे सपने चकना चूर हो गए। पुश्ता ढहने से मलबे और बीम के नीचे दबे अपने कलेजे के टुकड़ों को जब पिता ने देखा तो वे फफक कर रो पड़े। तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
house collapse
एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
3 of 6
house collapse
एसपी सिटी प्रदीप राय के मुताबिक संडे बाजार में चौकीदारी करने वाले मूल रूप से नेपाल निवासी राम बहादुर परिवार के साथ चुक्खूवाला में महावीर प्रसाद के यहां किराये पर रहते हैं। उनके कमरे की छत टीन शेड की है, जबकि उनके कमरे के ठीक ऊपर दिनेश बहुगुणा का मकान है।
4 of 6
house collapse
लगातार बारिश के चलते शनिवार रात करीब पौने तीन बजे बहुगुणा के मकान का एक पुश्ता टूट गया, पुश्ते के साथ ही मकान का एक हिस्सा भी टूट गया और सारा मलबा टीन शेड के ऊपर गिर गया। कमरे के अंदर राम बहादुर के बेटे दीपक (14) और विनोद (16) सो रहे थे। दोनों ही बच्चे टीन शेड और मलबे में दब गए।
विज्ञापन
5 of 6
house collapse
एसपी सिटी ने बताया कि सवा तीन बजे हादसे की सूचना मिली। एसडीआरएफ और दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया। दोनों बच्चे मलबे और आरसीसी बीम के नीचे दबे थे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब पौने पांच बजे विनोद को बाहर निकाल लिया और दून अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पौने सात बजे दीपक को भी बाहर निकाला लिया गया, लेकिन अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिटी प्रदीप राय के मुताबिक घटनास्थल तक जेसीबी या अन्य मशीनें नहीं पहुंच पाईं, वो इसलिए क्योंकि मौके पर गलियां बेहद संकरी थीं। इस वजह से रेस्क्यू टीम को हाथों से ही मलबा हटाना पड़ा। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर रेस्क्यू टीम की मदद की।