फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: बीम के नीचे से निकले अपने कलेजे के टुकड़ों की हालत पिता से देखी न गई, फूट-फूट कर रोए

Mon, 25 Sep 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
house collapse
रव‌िवार को देहरादून में बारिश का कहर इस कदर बरपा की एक प‌िता के सारे सपने चकना चूर हो गए। पुश्ता ढहने से मलबे और बीम के नीचे दबे अपने कलेजे के टुकड़ों को जब प‌िता ने देखा तो वे फफक कर रो पड़े। तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
house collapse
एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

3 of 6
house collapse
एसपी सिटी प्रदीप राय के मुताबिक संडे बाजार में चौकीदारी करने वाले मूल रूप से नेपाल निवासी राम बहादुर परिवार के साथ चुक्खूवाला में महावीर प्रसाद के यहां किराये पर रहते हैं। उनके कमरे की छत टीन शेड की है, जबकि उनके कमरे के ठीक ऊपर दिनेश बहुगुणा का मकान है। 

4 of 6
house collapse
लगातार बारिश के चलते शनिवार रात करीब पौने तीन बजे बहुगुणा के मकान का एक पुश्ता टूट गया, पुश्ते के साथ ही मकान का एक हिस्सा भी टूट गया और सारा मलबा टीन शेड के ऊपर गिर गया। कमरे के अंदर राम बहादुर के बेटे दीपक (14) और विनोद (16) सो रहे थे। दोनों ही बच्चे टीन शेड और मलबे में दब गए।
विज्ञापन

5 of 6
house collapse
एसपी सिटी ने बताया कि सवा तीन बजे हादसे की सूचना मिली। एसडीआरएफ और दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया। दोनों बच्चे मलबे और आरसीसी बीम के नीचे दबे थे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब पौने पांच बजे विनोद को बाहर निकाल लिया और दून अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पौने सात बजे दीपक को भी बाहर निकाला लिया गया, लेकिन अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
house collapse
एसपी सिटी प्रदीप राय के मुताबिक घटनास्थल तक जेसीबी या अन्य मशीनें नहीं पहुंच पाईं, वो इसलिए क्योंकि मौके पर गलियां बेहद संकरी थीं। इस वजह से रेस्क्यू टीम को हाथों से ही मलबा हटाना पड़ा। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर रेस्क्यू टीम की मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें