बारिश की शुरुआत होते ही उत्तराखंड में धान की रोपाई शुरू हो गई है। सभी तस्वीरें: सत्य प्रकाश मैथाड़ी। उत्तराखंड में श्रीनगर के मलेथा में बैलों से खेत जोतता किसान। उत्तराखंड के श्रीनगर में धान की रोपाई करती हुई महिलाएं। धान की रोपाई के समय दौरान भोजन करतीं महिलाएं। सूखे की खबरों के बीच ये हरियाली कुछ-कुछ उम्मीद जगाती है। हालांकि मानसून के पूरी तरह से न आने से अभी सूखे के हालात बन हुए हैं। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर अगस्त के शुरुआत तक ठीक से मानसून नहीं आया तो फसलों पर बुरा असर पड़ेगा।