इस दौरान किसान सोलानीपुल, मलकपुर चुंगी, रुड़की टॉकिज, पोलारिस होटल से होते हुए शाम करीब तीन बजे बोट क्लब पहुंचे। यहां पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद किसानों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि गन्ना भुगतान दो-दो साल से नहीं हुआ है। वहीं ऊर्जा निगम बिल जमा न होने पर किसानों के कनेक्शन काट रहा है। जब किसानों के पास भुगतान आदि का पैसा आएगा, तभी तो किसान बिजली का बिल चुकाएंगे।