फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा सब्र, अन्नदाता ने खेत में फूंकी फसल

Tue, 21 Apr 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन
1 of 5
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल का सर्वे नहीं करने पर किसानों का सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। क्षेत्र के करोंदी गांव के दो किसानों ने सोमवार को अपनी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया। जबकि कई किसानों ने बर्बाद हुई फसलों को हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी कोई सर्वे के लिए नहीं आ रहा है। जबकि प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि सर्वे का काम जारी है।
विज्ञापन

टूटा सब्र, अन्नदाता ने खेत में फूंक डाली फसल

2 of 5
हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के करोंदी गांव में भी किसान कई दिनों से प्रशासन की टीम का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई भी सर्वे के लिए नहीं पहुंचा। नाराज किसान ब्रिजेश और सुखदेव ने सोमवार को अपने-अपने खेतों में गिरी फसल में आग लगा दी। गुस्साए दोनों किसानों ने करीब दस बीघा में गेहूं की बर्बाद हुई फसल को जला दिया।
विज्ञापन

टूटा सब्र, अन्नदाता ने खेत में फूंक डाली फसल

3 of 5
साथ ही किसान सतेंद्र, प्रदीप चौहान, ओमपाल, महेंद्र, घनश्याम, चंद्रशेखर, सोमपाल, राजबीर, यूसुफ, बुद्धु सिंह, इलम सिंह आदि ने गेहूं की जलती फसल को हाथों में लेकर प्रदर्शन किया, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

टूटा सब्र, अन्नदाता ने खेत में फूंक डाली फसल

4 of 5
मौसम बारिश से इस बार गेहूं की फसल खेतों में गिर गई जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खराब हुई फसल का मुआवजा देने की घोषणा की थी। जिसके लिए डीएम ने खराब फसलों का सर्वे करने का काम शुरू भी करा दिया है, लेकिन कई गांवों में अभी तक कोई भी कर्मचारी सर्वे के लिए नहीं पहुंचा। आख‌िर क‌िसानों का सब्र टूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटा सब्र, अन्नदाता ने खेत में फूंक डाली फसल

5 of 5
वहीं रुड़की के एसडीएम कहना है क‌ि मामला संज्ञान में नहीं है। आग लगने की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें