फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: प्रधान डाकघर में जमा हो गए जाली नोट, मचा हड़कंप

Tue, 20 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
डाकघर - फोटो : demo pic
नोटबंदी से जहां केंद्र सरकार ने उम्मीद जताई थी कि जाली नोट बाहर हो जाएंगे लेकिन यहां तो जाली नोट भी करेंसी के साथ जमा हो गए। बैंकों के अलावा डाकघरों में भी जाली नोट जमा कराए गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डाकघर - फोटो : Shivharsh Dwivedi
हरिद्वार के प्रधान डाकघर में अभी तक 19 हजार के जाली नोट जमा कराए जा चुके हैं। जाली नोटों का भुगतान कर्मचारियों को अपनी जेब से करना पड़ सकता है। इसे लेकर डाककर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
नोटबंदी - फोटो : self
आठ नवंबर को पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने के बाद बैंकों और डाकघरों में पुराने नोट बदलने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। डाकघरों में भी 15 दिसंबर तक नोट बदले गए।

4 of 6
पोस्ट ऑफ‌िस - फोटो : amar ujala
शुरूआती पखवाड़े में मुख्य डाकघर में 50 लाख से ज्यादा का लेन देन हुआ। जबकि ज्वालापुर, भेल और कनखल के उप डाकघरों में भी रुपये बदलने और जमा कराने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। रुपये बदलने और जमा कराने वालों की भीड़ में जाली नोट भी डाकघरों में पहुंच गए।
विज्ञापन

5 of 6
नोट
अभी तक 19 हजार रुपये के जाली नोट जमा कराए जा चुके हैं। जबकि डाकघरों में नोटबंदी के अगले दिन ही जाली नोट की पहचान करने वाली मशीनें लगाई गई थी। लेकिन कर्मचारियों के पूरी तरह प्रशिक्षित न होने के कारण मशीन के बावजूद जाली नोट लिए जाते रहे। हालांकि अब कर्मचारी असली और जाली नोटों की पहचान करना सीख गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नकली नोट - फोटो : Self
पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बदलने और खातों में जमा कराने के दौरान करीब 19 हजार रुपये के जाली नोट डाकघर में पहुंचे हैं। इनका भुगतान कर्मचारियों को अपने पास से करना पड़ सकता है। इस बारे में आला अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
-अंबरीश पुंडीर, पोस्टमास्टर, मुख्य डाकघर, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें