फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक लाया है युवाओं के लिए अनोखा प्लान, हाथ से निकलने मत दीजिए यह मौका

Mon, 29 Jan 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
facebook plan - फोटो : datareign
फेसबुक युवाओं के लिए अनोखा और खास प्लान लेकर आया है। इसे जानने के बाद यकीनन आपको बड़ा मजा आने वाला है।

 
विज्ञापन

2 of 10
facebook - फोटो : getty images
फेसबुक के इस नया प्लान का फायदा उठाने के लिए बस आपको अपना आ‌इडिया बताना होगा। पढ़िए आगे...

 
विज्ञापन

3 of 10
Facebook - फोटो : Demo Pic
फेसबुक ने इसके ‘स्टार्टअप ट्रेनिंग हब फ्रॉम फेसबुक’ शुरू किया है। इसके तहत न केवल आप अपने आइडिया को बेहतर बना सकते हैं बल्कि उसके बाजार से जुड़े शोध के पहलू को भी तराश सकते हैं।

 

4 of 10
facebook - फोटो : Ringbd
फेसबुक के इस माध्यम से आप अपने स्टार्टअप को मुफ्त में बेहतर बना सकते हैं। यहां न केवल आइडिया को टेस्ट करने का विकल्प है बल्कि अपना बिजनेस शुरू करने का भी विकल्प उपलब्ध है।
विज्ञापन

5 of 10
फेसबुक - फोटो : gettyimages
सबसे पहले आपको एक आइडिया बनाना होगा। आइडिया को बिजनेस प्लान में बदलने से पहले आप फेसबुक से जान सकते हैं कि आपका आइडिया कैसा होगा तो बेहतर होगा।

 
विज्ञापन

6 of 10
फेसबुक - फोटो : demo
फेसबुक आपको यह भी बताएगा कि बिजनेस शुरू करने के लिए मार्केट रिसर्च कितना जरूरी है। आइडिया और मार्केट रिसर्च की जानकारी फेसबुक से लेने के बाद आपको एफबी पर आपके स्टार्टअप के भारत में विधिक पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

7 of 10
facebook - फोटो : getty images
देश में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ क्या है। आप अपने आइडिया से निवेशकों को कैसे आकर्षित कर सकते हैं। भारत में कर प्रणाली क्या है। स्टार्टअप के लिए भारत की सरकार आपको क्या-क्या लाभ दे सकती है। किस राज्य में क्या स्टार्टअप की पॉलिसी है। यह सभी जानकारियां आपको फेसबुक के माध्यम से मिल जाएंगी।

8 of 10
facebook
 अपने स्टार्टअप का पंजीकरण कराने के बाद आपको फेसबुक की इस वेबसाइट पर जाना होगा। यहां लैसन के हिसाब से आपको जानकारियां मिलेंगी।

 

9 of 10
फेसबुक
फेसबुक अपने यूजर्स के अनुभव को साझा करने के साथ ही आपके बिजनेस आइडिया से मिलते-जुलते लोगों को आप से जोड़ेगा, ताकि आप बेहतर कर सकें। फेसबुक यह भी बताएगा कि आपके आइडिया के हिसाब से किस तरह के लोग आपको आगे बढ़ाने में कारगर हो सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
facebook
 यह है वेबसाइट : www.startups.fb.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें